1 / 7
2 / 7
3 / 7
4 / 7
5 / 7
6 / 7

मालखेड़ा में हुआ भीषण सड़क हादसा, ट्रक और मोटरसाइकिल में हुई भिड़त, दो गंभीर घायल, पढ़े पूरी ख़बर


नीमच। मालखेडा में बस स्टैंड पर मंगलवार को ओवर टेक करने के दौरान भीषण सड़क हादसा हो गया। यह हादसा ट्रक और मोटर साइकिल पमें हुआ है। जिसमें दो बाइक सवार गम्भीर घायल हुए हैं। जिन्हें राहगीरों की मदद से 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार यह सड़क हादसा दोपहर करीब 12 बजे हुआ है जिसमें मोटर साइकिल सवार कृष्णा पिता शंभूलाल रेगर उम्र 17 वर्ष निवासी मांडा तहसील जावद ओर कनहेलाल पिता बंशीलाल उम्र 32 निवासी बदावा रतनगढ़ घायल हो गए हैं। जिनका जिला चिकित्सालय में ईलाज जारी है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार व्यक्ति ने आगे चल रहे ट्रक को ओवरटेक कर रहा था। इसी दौरान बाइक ट्रक से जा टकराई। ट्रक और बाइक में हुई जोरदार भिड़ंत के बाद बाइक सवार पुरूष और महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलों को 108 एंबुलेंस जिला अस्पताल लाया गया। वहीं दुर्घटना की सूचना मिलते ही नीमच सिटी पुलिस भी मौके पर पहुंची। दुर्घटना के बाद लगे जाम को खुलवाया। पुलिस ने ट्रक को जप्त कर जांच शुरू की है। ट्रक मोके पर छोड़ कर फरार हो गया।बादमे भारी भीड़ भी जमा हो गई।

Previous Post Next Post