नीमच। जिले में लगातार बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने बंद का आव्हान किया है। विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने बताया कि जिले में बढ़ते दिनों के सााथ लव जिहाद जैसी घटनाएं भी बढ़ी है। गत 13 माह से लापता नेहा जोशी के संबंध में भी पुलिस कोई ठोस सुराग नहीं जुटा पाई है। 1 मार्च 2021 से 31 मार्च 2022 तक के आंकड़ों पर नजर डाले तो जिले से 242 महिलाएं व युवतियां लापता हुई है। बीते दिनों जावद तहसील की बेटी को भी अधर्मी भगाकर ले गए। पुलिस की ढीली कार्यप्रणाली से ही अपराधियों के हौंसले बुलंद होते जा रहे हैं। जिले की कानून व्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ चुकी है। इसी बात से आमजन में पुलिस प्रशासन के प्रति आक्रोश है। विश्व हिंदू परिषद बजरंग ने भी 4 अप्रैल को बंद का आव्हान किया है। नीमच कृषि उपज मंडी के व्यापारी संघ, कपड़ा व्यापारी संघ, सब्जी मंडी व्यापारी संघ, फुटकर व्यापारी संघ, किराना व्यापारी संघ, होटल व्यवसाई संघ सहित जिले के सभी व्यापारियों से भी अनुरोध किया गया है कि वे इस बंद में अपना समर्थन दें। दुकानों और प्रतिष्ठानों को बंद रख पुलिस की कार्यप्रणाली को कटघरे में खड़ा करें, ताकि जिले की कानून व्यवस्था में सुधार आ सके। वही आज शाम 5:00 बजे विश्व हिंदू परिषद द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन भी किया गया है।
