1 / 7
2 / 7
3 / 7
4 / 7
5 / 7
6 / 7

भिन्न - भिन्न क्षेत्रो मे उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओ का आकांक्षा वेलफेयर सोसायटी द्वारा किया गया सम्मान

 



नीमच। आकांशा वेलफेयर सोसाइटी द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य मे विभिन्न क्षेत्रो मे कार्यरत  करने वाली महिलाओ को सम्मानित किया जिन्होंने अपने कार्य से समाज मे अपनी एक अलग पहचान बनाई।  कार्यक्रम का आयोजन रेडक्रॉस मे किया गया जहा अलग अलग क्षेत्रो मे उत्कृष्ट सेवाएं देने वाली महिलाओ का संस्था द्वारा सम्मान किया गया। इनमे आर एस सय्यद ( प्रशासीका वन स्टॉप सेंटर ), एडवोकेट उर्वशी बंसल, राजनैतिक क्षेत्र से हेमलता धाकड़ ( भाजपा नेत्री ), मीना जायसवाल ( भाजपा नेत्री ), पुलिस विभाग से पुष्पा राठौर, चिकित्सा के क्षेत्र से डॉक्टर निरुपमा झा, समाजसेवी जीनत खान पठान, पिंकी गहलोत सशक्त महिला, सरिता यादव अबेकस क्लासेस, एवं भगवन्ति कुमरावत किलकारी अनाथालय से कार्यक्रम मे सम्मिलित होकर कार्यक्रम की शोभा बढाई। इन सभी ने अपने अपने क्षेत्र मे अपने अनुभव सभी के साथ साझा किये। संस्था द्वारा इन सभी महिलाओ का सम्मान गुलाब का पौधा एवमं किया गया एवं अंत मे आभार  संस्था की अध्यक्षा ज्योति बैंस ने माना। कार्यक्रम का संचालन नीलम अहिर एवं ज्योति शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम मे सरोज सेन, नीलम चौधरी, राजकुमारी चौधरी, मधु बैस, सीमा बैरागी, कृष्णा बैरागी, अश्विनी बैरागी, पुजा सिसोदिया ,राधा बैरागी, रीना पाठक, पूजा मिश्रा, नुसरत खान, पूजा सिसोदिया, लक्ष्मी प्रेमाणी, अर्चना बैरागी, आशा माली आदि संस्था के सदस्य उपस्थित थे।


Previous Post Next Post