1 / 7
2 / 7
3 / 7
4 / 7
5 / 7
6 / 7

राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में नीमच के पहलवानों ने दिखाया दम, जीते 3 पदक


नीमच। राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता इंदौर में संपन्न हुई जिसने नीमच के पहलवानों ने भी अपना दम खम आजमाया और तीन पहलवानो ने नीमच का नाम नाम रोशन करते हुए पदक अपने नाम किए। पहलवानों के नीमच पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। मिली जानकारी अनुसार नीमच के हर्ष पहलवान ने 80 किलो ग्राम वजन में ग्रीको रोमन कुश्ती में पदक प्राप्त किया। तो वही आर्यन पहलवान ने 76 किलोग्राम फ्रीस्टाइल में कांस्य पदक प्राप्त किया और कान्हा पहलवान ने भी 77 किलोग्राम फ्रीस्टाइल में कांस्य पदक प्राप्त किया।  बबला पहलवान जिला केसरी नीमच बने।  सभी पहलवानों को नगर आगमन पर सीआरपीएफ के डीआईजी राजेन्द्र रावत ने नीमच ने पहलवानों का  स्वागत किया एवं बधाई  दी ।

जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष गोपाल सोनी उपाध्यक्ष मुबारिक पहलवान गुड्डू पहलवान अजय सिंह कछावा व सह सचिव घीसा लाल उस्ताद कमल मसानिया पहलवान शैलेंद्र गर्ग एवं कुश्ती संघ से जुड़े हुए सभी वरिष्ठ जनों ने व पहलवानों ने विजेता पहलवानों को बधाई दी एवं उस्ताद श्री गंगादीन अखाड़ा छावनी मुबारिक पहलवान श्री गंगा दिन अखाड़ा ग्वालटोली  उस्ताद जगदीश जी हांस जिला कुश्ती संघ सचिव दिलीप ग्वाला जिला कुश्ती संघ पदाधिकारी राजा भैया व शंकरकाका   जिला कुश्ती संघ के कोषाध्यक्ष रवि दीवान अखाड़े के वरिष्ठ मोहन काका वरिष्ठ रमेश काका पहलवान महेश पहलवान पवन पहलवान पहलवान विजय पहलवान उपस्थित पहलवानों ने उपस्थित उस्तादों व जिला कुश्ती संघ के पदाधिकारियों का व विजेता पहलवानों का साफा बांधकर व पुष्पमाला पहनाकर करसम्मान किया गया। 

Previous Post Next Post